पुस्तकालय

Home / पुस्तकालय

पुस्तकालय परिचय – आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का पुस्तकालय छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवं शैक्षणिक विकास का प्रमुख स्रोत है। यह पुस्तकालय विविध शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित पुस्तकों, पत्रिकाओं एवं शोध सामग्री से समृद्ध है।

पुस्तकालय में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की सभी विषयों की पाठ्य एवं संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध हैं, साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाएँ, समाचार-पत्र, इनसाइक्लोपीडिया, कोश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सामग्री भी सुलभ है। पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करने हेतु शांत एवं सुव्यवस्थित अध्ययन कक्ष की सुविधा उपलब्ध है।

नियमित रूप से पुस्तकालय में नई पुस्तकों का संग्रह किया जाता है जिससे छात्राएँ बदलते शैक्षणिक परिदृश्य से अद्यतन रह सकें। पुस्तकालय पूरी तरह से डिजिटल पंजीकरण एवं बुक इश्यू प्रणाली से सुसज्जित है जिससे छात्राओं को सहज और सरल रूप से पुस्तकें प्राप्त हो सकें।

हमारा उद्देश्य छात्राओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना, अनुसंधान प्रवृत्ति को बढ़ावा देना एवं उन्हें आत्मनिर्भर और ज्ञानसम्पन्न बनाना है।

पुस्तकालय सम्बन्धी नियम

महाविद्यालय की छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तकालय सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय में विविध विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं पुस्तकालय नियमों के अनुसार पुस्तकें ज्ञानवर्धन हेतु प्राप्त कर सकती हैं :

  1. महाविद्यालय की सभी छात्राएँ पुस्तकालय की सदस्य होंगी।

  2. पुस्तक लाइब्रेरी कार्ड पर दी जायेगी।

  3. पुस्तकें अधिक से अधिक 14 दिनों के लिए दी जायेंगी। (बुक बैंक योजना पर यह नियम लागू नहीं है)

  4. प्रत्येक छात्रा पुस्तक लेते समय उसकी दशा अच्छी तरह देख ले। यदि लौटाते समय पुस्तक कटी–फटी या गन्दी पाई जायेगी तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व छात्रा का ही होगा।

  5. वार्षिक परीक्षा से पूर्व पुस्तकें तथा पुस्तकालय कार्ड छात्रा को अनिवार्य रूप से लौटाना होगा अन्यथा उसका प्रवेश पत्र रोका जा सकता है।

  6. ग्रीष्मावकाश में छात्राओं को पुस्तकें नहीं दी जायेंगी। परन्तु शोधरत एवं जिज्ञासु छात्राएं पुस्तकालय में बैठकर ज्ञानवर्धन कर सकती हैं।

  7. पुस्तकालय में ही एक वाचनालय की भी व्यवस्था है, जहाँ छात्राएं अपने अवकाश के क्षणों में बैठ कर विभिन्न प्रकार का अध्ययन कर सकती हैं।

  8. वाचनालय में पूर्ण शांति अपेक्षित है अतः वहाँ पर बातचीत न करें। इससे दूसरों को असुविधा होती है।

  9. छात्राओं हेतु कॉलेज पुस्तकालय में एक बुक बैंक की भी योजना नियमित रूप से संचालित है। इस योजना के अन्तर्गत छात्राओं को सत्र के लिए सम्बन्धित विषय की पुस्तकें प्राप्त हो सकेंगी।