☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
09 July 2026

आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध बालिका शिक्षा के लिए समर्पित नगर के एकमात्र अनुदानित महिला महाविद्यालय आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, शाहजहांपुर में प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध बालिका शिक्षा के लिए समर्पित नगर के एकमात्र अनुदानित महिला महाविद्यालय आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, शाहजहांपुर में प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी द्वारा की गई जिसमें समस्त कला, वाणिज्य एवम विज्ञान के विभागाध्यक्षों एवम प्राध्यापकों ने प्रवेश समिति की बैठक में भाग लिया।
बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, मेरिट सूची के प्रकाशन, प्रवेश की समय-सीमा तथा छात्राओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य महोदया ने सभी संबंधित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा छात्राओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Photo Gallery

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितआर्य महिला पी.जी. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now